फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: टिकौला शुगर मिल के चेयरमेन का निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। पूर्व विधायक स्वर्गीय सोमांश प्रकाश के छोटे भाई टिकौला शुगर मिल्स लिमिटेड के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर निधीश प्रकाश (79) का निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार नई मंडी मोक्षधाम पर किया गया। नई मंडी में वकील रोड स्थित आवास पर सूबे के शीर्ष उद्यमी निधीश प्रकाश का सोमवार रात देहावसान हो गया था। वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। शामली जिले के गांव बाबरी निवासी पूर्व विधायक स्वर्गीय सोमांश प्रकाश के छोटे भाई थे। उनकी अंतिम यात्रा में उधमी, अधिवक्ता, शिक्षाविद और समाज के प्रबुद्ध नागरिक शामिल हुए। एसडी एशोसिएशन अध्यक्ष निरंकार स्वरुप, पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष कुंज बिहारी अग्रवाल, जिला बार संघ के पूर्व अध्यक्ष राजेश्वर दत्त त्यागी, चन्द्रवीर सिंह, उमादत्त शर्मा, इलम सिंह, राकेश शर्मा, आंदोलनकारी विजय सिंह, शुकतीर्थ की ओर से ट्रस्टी ओमदत्त एवं आचार्य गिरीश उप्रेती ने पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें