फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: टिकैत की एसएसपी से हुई बात, नौ सितंबर का धरना स्थगित

Fri, 06 Sep 2024 02:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भाकियू का नौ सितंबर को एसएसपी कार्यालय पर होने वाला धरना प्रदर्श स्थगित कर दिया गया है। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के साथ कार्यकर्ताओं ने एसएसपी अभिषेक सिंह से बातचीत की, जिसमें दोनों पक्षों के बीच सहमति बन गई। टिकैत ने कहा कि किसानो का उत्पीड़न नहीं होना चाहिए। भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार रात एसएसपी आवास पर बातचीत हुई है। पुरकाजी चेयरमैन जहीर फारूकी, नवीन राठी, नीरज बालियान, कपिल सोम, मोनू पंवार,गुलबहार राव शामिल रहे।
विज्ञापन

टिकैत ने कहा कि भाकियू कार्यकर्ताओं की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भाकियू की शिकायतों के नियमानुसार समाधान का भरोसा दिया गया। कईं समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाध्यक्ष ने यह भी कहा कि कार्यकर्ता अपनी तैयारी लगातार रखें , यदि वार्ता के अनुसार निष्पक्ष कार्यवाही नही हुई तो आंदोलन शुरू किया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें