फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान सम्मान दिवस के रूप में मनेगी टिकैत की जयंती: धर्मेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भाकियू अराजनैतिक के प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि छह अक्तूबर को चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के जन्मदिवस पर पूरे देश में ग्राम स्तर पर किसान सम्मान दिवस आयोजित किया जाएगा। किसान अपने मसीहा को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।
विज्ञापन

मलिक ने कहा कि देश का किसान टिकैत के बताए हुए रास्ते पर चलकर अपनी बात जिलाधिकारी से लेकर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री तक कहने में सक्षम है। यह हिम्मत और हौसला किसान मसीहा के कारण ही संभव हो पाया है। इसी को लेकर बाबा टिकैत की जयंती को किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया जाएगा। जयंती की पूर्व संध्या पर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान ने किसान मसीहा को नमन करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को निर्देशित दिए कहा कि कल का दिन किसानों के सम्मान का दिन है। सभी कार्यकर्ता अपने गांव स्तर पर किसान मसीहा को श्रद्धांजलि अर्पित करें। इस अवसर पर आप रक्तदान और दीनहीन की मदद भी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें