नामांकन के दौरान रही कड़ी सुरक्षा
मुजफ्फरनगर। नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया के दौरान कचहरी परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। चुनाव के लिए नोडल अफसर बनाए गए एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गी के नेतृत्व में भारी फोर्स मौजूद रही। सीओ सिटी कुलदीप सिंह, सीओ नई मंडी हिमांशु गौरव और सीओ खतौली राकेश सिंह के साथ ही जनपद के नई मंडी, शहर कोतवाली, सिविल लाइंस, खतौली व जानसठ समेत छह थाना प्रभारी आरआरएफ फोर्स के साथ मौजूद रहे। कचहरी के पश्विम गेट से ही आवागमन निर्धारित किया गया था। गेट के बाहर पुलिस ने बेरिकेडिंग की हुई थी। तीन स्थानों पर जांच के उपरांत नामांकन दाखिल करने के लिए जाने दिया गया। कचहरी परिसर में सुरक्षा के मद्देनजर 24 सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए थे, जिनकी मॉनिटरिंग खुद डीएम सेल्वा कुमारी जे लगातार करतीं रहीं। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक जनपद में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। इसके लिए एसपी सिटी नोडल अफसर नियुक्त किए गए हैं।