फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - 25 साल पुराने गैंगस्टर के मुकदमे में तीन साल की सजा

Wed, 10 Apr 2024 03:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। तितावी थाना क्षेत्र के 25 साल पुराने गैंगस्टर के मुकदमे में दोषी को अदालत ने तीन साल कारावास की सजा सुनाई है। अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या-5 के पीठासीन अधिकारी शाकिर हसन ने फैसला सुनाया। विशेष लोक अभियोजक दिनेश सिंह पुंडीर और राजेश शर्मा ने बताया कि करीब 25 साल पहले अमीननगर से बड़ी संख्या में हथियार बरामद हुए थे। आर्म्स एक्ट के मामले में पहले ही सजा सुनाई जा चुकी है। ओरापी इंद्रपाल पर गैंगस्टर भी लगाई गई थी। अदालत ने दोषी इंद्रपाल को तीन साल छह महीने और पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें