पचैंडा में पहलवानों का स्वागत करते पहलवान अखाड़ा समिति के पदाधिकारी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
डासना में पचैंडा कलां के तीन पहलवानों ने जीते पदक
मुजफ्फरनगर। गाजियाबाद के डासना में आयोजित यूपी स्टेट अंडर-23 कुश्ती में पचैंडा कलां के तीन पहलवानों ने पदक जीते हैं। खिलाड़ियों का शहीद बचन सिंह व स्वर्गीय अरुण पहलवान अखाड़ा सेवा समिति ने स्वागत किया।
श्री कृष्णा योगधाम ट्रस्ट शिव शक्ति धाम प्राचीन देवी मंदिर डासना में 28 से 30 जुलाई तक प्रतियोगिता आयोजित की गई। शहीद बचन सिंह व स्वर्गीय अरुण पहलवान अखाड़ा सेवा समिति के सचिव युधिष्ठिर पहलवान ने बताया कि 79 किलोग्राम भार वर्ग में अनुज तोमर ने स्वर्ण पदक जीता। 53 किलो भार वर्ग में सविता और 55 किलो भार वर्ग में मीनाक्षी ने कांस्य पदक जीता है। पदक विजेता खिलाड़ियों का स्टेडियम पहुंचने पर स्वागत किया गया। इस दौरान खलीफा मांगेराम, पंकज कुमार, वकील, अमित कुमार, अजब सिंह, नीतेश कुमार, धीरज कुमार, ओमपाल सिंह, नीरज कुमार आदि मौजूद रहे।