मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमित तीन महिलाओं की मेरठ मेडिकल में उपचार के दौरान मौत हो गई। तीनों महिलाओं को दो दिन पहले गंभीर अवस्था के चलते मेरठ मेडिकल में भर्ती कराया गया था। शहर निवासी 85 साल की वृद्ध महिला कोरोना संक्रमित आई थी। हालत बिगड़ने पर उसे मेरठ भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार देर रात उसकी मौत हो गई। बुढ़ीना खुर्द की 70 साल की वृद्धा की भी मौत हो गई। उसे भी दो दिन पहले मेरठ रेफर किया गया था। इसके अलावा जानसठ निवासी 50 साल की महिला की भी बुधवार शाम को मौत हो गई है।