फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: तीन ट्रेन रद्द, छह लेट और इंटरसिटी को मुजफ्फरनगर में रोका

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन ना आने से परेशान यात्री।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर। सहारनपुर-अंबाला रेलमार्ग बाधित होने के बाद ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। दिल्ली से जालंधर जा रही इंटरसिटी ट्रेन को मुजफ्फरनगर में रोकना पड़ा। लगभग तीन हजार यात्रियों को दिल्ली से सहारनपुर जा रही पैसेंजर ट्रेन में सहारनपुर भेजा गया। शनिवार रात में दिल्ली से अमृतसर व जम्मू जाने वाली दो ट्रेन को रद्द कर दिया। सोमवार को भी इस ट्रेक पर दौड़ने वाली तीन ट्रेनों को रद्द किया गया हैं।

कई दिनों से हो रही बारिश के कारण दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ गया हैं। अंबाल के पास टांगरी नदी का जलस्तर बढ़ जाने से यातायात रोकना पड़ा। दोनों तरफ की ट्रेन अपने निर्धारित समय से कई कई घंटे लेट चली तो शाम के समय ट्रैक पर पानी के कारण दिल्ली से अंबाला जा रही इंटर सिटी ट्रेन को मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर शाम सवा छह बजे रोकना पड़ा। इस ट्रेन के यात्रियों को दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में छह बजकर पच्चीस मिनट पर रवाना किया गया।
विज्ञापन





दिल्ली से जालंधर जाने वाली इंटर सिटी को रेलवे स्टेशन पर रोक कर आगे के लिए रदद कर दिया गया। रात में शालीमार को जम्मू और छत्तीसगढ़ ट्रेन को बिलासपुर से अमृतसर जाना था। इन दोनों ट्रेनों को रदद कर दिया गया हैं। मुजफ्फरनगर से इंटरसिटी ट्रेन के लगभग तीन हजार यात्रियों को दूसरी ट्रेन में भेजा गया। - अशोक कुमार, रेलवे स्टेशन अधीक्षक



आज यह ट्रेन रहेंगी रद्द-

- जम्मू से बाड़मेर जाने वाली शालीमार एक्सप्रेस

- अंबाला से दिल्ली जाने वाली इंटरसिटी ट्रेन

- जालंधर से दिल्ली जाने वाली सुपर एक्सप्रेस ट्रेन



यह ट्रेन रविवार को रही लेट

-जालंधर से दिल्ली जाने वाली आठ घंटे

- जम्मू से जैसलमेर शालीमार ट्रेन छह घंटे

- हिमाचल से दिल्ली जाने वाली कालका ट्रेन ढाई घंटा

- पुरी से हरिद्वार जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन दस घंटा

- प्रयागराज से सहारनपुर जाने वाली नाैचंदी ढ़ाई घंटा

- हरिद्वार से अहमदाबाद एक घंटा


ट्रेन का इंतजार करते रह गए यात्री
- मंगलौर निवासी कलीम ने बताया कि वह परिवार के साथ मुजफ्फरनगर से फ्रंटियर मेल से मुंबई जाना था। स्टेशन पर पहुंचे तो पता चला कि ट्रेन को पानीपत के रास्ते निकाल दिया गया है। उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

- लुधियाना निवासी जितेंद्र ने बताया कि परिवार के साथ अपने भाई से मिलने मुजफ्फरनगर आए थे। छत्तीसगढ़ ट्रेन से वापस जाना था। स्टेशन पर पहुंचने पर पता चला कि ट्रेन को रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें