मुजफ्फरनगर। रविवार को लंबी दूरी वाली दो ट्रेनों सहित तीन ट्रेन देर से पहुंची। प्रयागराज से सहारनपुर जाने वाली नौचंदी पौने तीन घंटे व तथा ओडिशा के पुरी शहर से ऋषिकेश जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस आठ घंटे तथा दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली मेमो ट्रेन दो घंटे लेट पहुंची। इन ट्रेनों के देरी से पहुंचने के कारण यात्री परेशान रहे। रेलवे अधिकारियों ने ट्रेनों के देर से आने के कारण के बारे में जानकारी होने से इनकार किया है। संवाद