फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बस की टक्कर से कार सवार तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। नेशनल हाईवे पर चीतल ग्रांड के निकट बस ने पीछे से कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार तीन लोग घायल हो गए। बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली के गांव दतियाना निवासी अनिल त्यागी, योगेश त्यागी तथा नेहा त्यागी कार में सवार होकर मेरठ से मुजफ्फरनगर की ओर जा रहे थे। वह जब नेशनल हाईवे पर चीतल ग्रांड के निकट पहुंचे तो किसी वाहन को बचाने के प्रयास में पीछे से आ रहे बस चालक ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार उक्त तीनों लोग घायल हो गए तथा कार क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को एक अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के बाद योगेश त्यागी को रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे का यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटवा कर हाईवे का यातायात सुचारु कराया। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

यमुनानगर रोडवेज डिपो पर लगी लोगों की भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें