फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: अध्यक्ष पद पर तीन, सचिव पद पांच नामांकन पत्र दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ। तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। प्रत्याशियों ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। अध्यक्ष पद पर तीन और सचिव पद पर पांच नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
विज्ञापन

शुक्रवार को बार सभागार में एल्डर कमेटी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किए गए। अध्यक्ष के पद पर जावेद हुमायूं, शशि सैनी और अजय कुमार पंत ने नामांकन पत्र दाखिल किए। सचिव पद के लिए तेजपाल कश्यप, योगेश भेटवाल, राव इरशाद, प्रमोद कुशहाल, दीपेश गुप्ता और कोषाध्यक्ष पद के लिए अरविंद कुमार बैंसला, अंकुर शर्मा, अनुज कुमार कंसल उर्फ पिंटू आदि ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन पत्र दाखिल करते ही प्रत्याशियों ने कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं से वोट मांगे। एल्डर कमेटी के चेयरमैन प्रदीप गोयल ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जाएगा। मतदान तीन जनवरी को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें