मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी ने अपनी प्रदेश कार्य समिति में तीन नए सदस्यों को शामिल किया है। इनमें पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, पूर्व चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद्र शर्मा और भाजपा नेता रामकुमार सहरावत शामिल हैं। समर्थकों ने कार्य समिति में शामिल होने पर खुशी जताई। जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने बताया कि प्रदेश संगठन की ओर से यह सूची जारी की गई है। ब्यूरो