फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: शहर के तीन मुख्य मार्गों का होगा कायाकल्प

विज्ञापन
मदीना चौक से रुडकी रोड के बीच के टूटे मार्ग पर हुआ जल भराव।
विज्ञापन
- आम जनता को परेशानियों से मिलेगी निजात
विज्ञापन

- नगर विकास विभाग ने 20 करोड़ की स्वीकृति दी
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शहर के तीन मुख्य मार्गों का कायाकल्प कराए जाने की तैयारी है। इन क्षेत्रों की जनता को लंबे समय बाद खराब मार्ग की समस्या से निजात मिलेगी। कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल के प्रस्ताव पर नगर विकास विभाग से सड़कों के लिए बीस करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।
शहर का सबसे खस्ताहाल मार्ग मदीना चौक से रुड़की रोड तक का है। इस मार्ग में जगह-जगह गड्ढे और पानी भरा रहता है। जनकपुरी श्मशान घाट के सामने इस मार्ग की हालत बहुत ही बदतर है। दशकों से यहां के लोग मार्ग निर्माण की मांग करते आए हैं। इस मार्ग की स्वीकृति राज्य सरकार ने कर दी है। इसी के साथ नये भोपा अड्डे से गांधी कालोनी तक के मार्ग की हालत भी बहुत खराब है। इस सड़क पर हर समय पानी भरा रहता है। इस सड़क को भी मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन

इसी के साथ अलमासपुर चौक से एटूजेड रोड तक का मार्ग भी बदहाल है। इस सड़क को भी स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल के प्रयास से प्रदेश के नगर विकास मंत्री अरविंद शर्मा ने इन मार्गों के लिए 20 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की है। ये तीनों मार्ग शहर के मुख्य मार्गों से जुड़े हैं। इनके बनने से शहर में प्रवेश करने वाले लोगों को अब किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन

पूरा शहर चकाचक होगा: कपिल
प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल का कहना है कि शहर में इन तीनों सड़कों के बनने से लोगों को राहत मिलेगी। इन तीनों सड़कों के बनने से लोगों का आवागमन आसान हो जाएगा। 20 करोड़ स्वीकृत हो गया है, जल्द ही सड़कों को बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें