मुजफ्फरनगर। सरकुलर रोड स्थित कांशीराम आवासीय कॉलोनी निवासी प्रेमलता ने नई मंडी कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि गांधी कालोनी निवासी युवक ने उसके सुजड़ू निवासी दामाद संदीप की नौकरी लगवाने की बात कही थी। इस पर उसे 21 दिसंबर 2018 को चेक से एक लाख और नकद दो लाख रुपये दे दिए गए। आरोप है कि दो साल बाद भी नौकरी नहीं लगने पर प्रेमलता व संदीप ने आरोपी युवक से रुपये वापस मांगे तो वह धमकी देने लगा। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। संवाद