फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्चे मकान की छत गिरने से तीन घायल

विज्ञापन
भोपा में मकान के मलबे में दबकर घायल हुए युवक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
कच्चे मकान की छत गिरने से तीन घायल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, भोपा। थाना क्षेत्र के गांव बरूकी निवासी मनीष मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है। मंगलवार की रात्रि वह परिवार के साथ अपने कच्चे मकान में सोया हुआ था। बुधवार तड़के अचानक मकान की छत भरभराकर ध्वस्त हो गई। इसके चलते छत का मलबा अंदर सोए मनीष व उसके परिवार पर गिरा और पूरा परिवार मलबे में दब गया। शोरशराबा सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर सभी लोगों को बाहर निकाला। हादसे में मनीष, उसकी पत्नी मिथिलेश व बेटा काला गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे पूर्व प्रधान जयपाल सिंह ने ग्रामीणों के सहयोग से तीनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। पूर्व प्रधान ने बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पहले मनीष के पिता की दुर्घटना में मौत हो गई थी। इसके बाद से ही इस परिवार की आर्थिक स्थिति काफी खराब है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार का आवास प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनवाए जाने के साथ ही उन्हें आर्थिक मदद उपलब्ध कराने की भी मांग की है।

भोपा में मकान की छत गिरने के बाद मौके पर पड़ा मलबा।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें