फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: युवक साकिब के अपहरण में महिला सहित तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुढ़ाना। फुगाना पुलिस ने जोगियाखेड़ा गांव निवासी साकिब के अपहरण के मामले में पुलिस ने नामजद महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि साकिब की बरामदगी के लिए प्रयास जारी हैं।
थाना फुगाना के गांव जोगियाखेड़ा निवासी साकिब 22 जनवरी को अचानक लापता हो गया था। इसकी गुमशुदगी साकिब के पिता उस्मान ने फुगाना थाना में दर्ज करवाई थी। उस्मान ने शनिवार को फुगाना थाना पहुंचकर बेटे के अपहरण का आरोप लगाते हुए महिला सहित तीन ग्रामीणों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर फुगाना सुुदेश कुमार ने बताया कि गुमशुदगी को अपहरण की धाराओं में बदल दिया गया है। नामजद आरोपी बिलाल, शकील व महिला फरजाना को अपहरण करवाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि किसी युवती के साथ प्रेम प्रसंग के चलते साकिब का अपहरण हुआ है। पूछताछ के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों का चालान कर दिया। बताया कि जल्दी ही अपहृत साकिब को बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें