फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती पत्नी को फोन पर दिया तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्भवती पत्नी को फोन पर दिया तीन तलाक
विज्ञापन

मोरना। ककरौली क्षेत्र के गांव जटवाड़ा निवासी व्यक्ति ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री की शादी गत 15 मार्च को चौरावाला निवासी अमजद के साथ हुई थी। पति व सास, ससुर तभी से कम दहेज लाने का ताना देकर उसकी पुत्री को परेशान कर रहे थे। ससुराल पक्ष ने पचास हजार ेलेकर आने को कहकर उसकी बेटी को घर से निकाल दिया। रविवार की शाम अमजद ने फोन कर पत्नी से बात करने की इच्छा जाहिर की। जिस पर पिता ने कहा कि अभी तुम दोनों के बीच लड़ाई हुई है, फिर बात कर लेना। जिस पर अमजद ने फोन पर ही तीन तलाक बोल दिया। थानाध्यक्ष मुकेश सोलंकी ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें