भोपा। जनता इंटर कॉलेज में 29 अक्तूबर से तीन दिवसीय तहसील स्तरीय बालक-बालिका शैक्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता समारोह का आयोजन होगा। प्रतियोगिता में तहसील जानसठ के दो दर्जन से भी अधिक कॉलजों के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे।
जनता इंटर कॉलेज भोपा के प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर, 3000 मीटर, 5000 मीटर दौड़, भाला फेंक, तश्तरी फेंक, ऊंची कूद, लंबी कूद आदि खेलों को शामिल किया गया है। प्रतियोगिता तीन वर्गों सब जूनियर, जूनियर, सीनियर वर्ग में होगी। इसके बाद अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को जिला स्तर पर खेलने का मौका मिल सकेगा।