9-खतौली में सड़क हादसे में घायल बाइक सवार।
- फोटो : KHATAULI
हादसों में बाइक सवार तीन युवक घायल
खतौली। सोमवार को सड़क दुर्घटनाओं में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नगर के मोहल्ला इस्लामनगर निवासी फिरोज उर्फ बादशाह बाइक से सोमवार को बाजार में खरीदारी करने के लिए जा रहा था। इस दौरान जैसे ही फिरोज बाइक लेकर जीटी रोड स्थित अशोक की लाट के सामने पहुंचा, तो दूसरे बाइक सवार से भिड़ंत हो गई, जिससे फिरोज बाइक से गिरकर घायल हो गया। राहगीरों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उसे भर्ती कराया। वहीं, सरधना क्षेत्र के गांव गणेशपुरी निवासी सद्दाम पुत्र सलमूद्दीन व ताहिर पुत्र नवाबुददीन सोमवार शाम बाइक से मीरापुर अपनी रिश्तेदारी में मिलने के लिए जा रहे थे। जैसे ही बाइक सवार दोनों युवक नगर के जानसठ रोड ओवरब्रिज पुल पर पहुंचे, तभी कार चालक ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने घायलों जिला अस्पताल रेफर किया। पुलिस ने हादसे की सूचना घायलों के परिजनों को दी।