फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: महिला अंजुम की मौत के मामले में तीन दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुढ़ाना। उमरपुर गांव निवासी महिला अंजुम की मौत के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। उधर, पुलिस ने बड़कता रोड से एक बदमाश को गिरफ्तार किया। वहीं, परासौली गांव में छापा मारकर सट्टे की खाईबाड़ी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया।
गांव उमरपुर में 30 जनवरी की रात में गुफरान की पत्नी अंजुम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इस घटना में अंजुम के पिता इस्लाम ने महिला सहित पांच ग्रामीणों के खिलाफ दहेज हत्या में मुकदमा पंजीकृत करवाया था। जांच अधिकारी संजय यादव ने बताया कि पुलिस ने नामजद आरोपी पति गुफरान, ससुर मेहरदीन और जेठ बिलाल को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पुलिस ने शुक्रवार को दोपहर बड़कता रोड पर बिजलीघर के पास से एक युवक को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से छुरी बरामद की। पुलिस ने बृहस्पतिवार को रात परासौली गांव निवासी नैन सिंह को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से पुलिस ने सट्टा पर्चा व नकदी बरामद की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें