फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वांछित तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
वांछित तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। पुलिस ने मंगलवार की रात कस्बे में दबिश देकर वांछित चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
प्रभारी निरीक्षक सुभाष गौतम ने बताया कि करीब पांच माह पूर्व 11 जनवरी को कुछ लोगों के जुआ खेलने की सूचना मिलने पर दबिश देकर दो लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया था। एक व्यक्ति जावेद निवासी मोहल्ला जाटान मौके से फरार हो गया था। जो तभी से वांछित चल रहा था। जिसे मंगलवार की रात्री पुलिस ने पुरकाजी बाईपास से गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पांच जनवरी को कस्बा पुरकाजी में हुए दो पक्षों में जमीनी विवाद के संबंध में चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमें दो आरोपियों खलील व सोनिब निवासी मोहल्ला झोझगान पुरकाजी को घटना में प्रयुक्त बलकटी के साथ गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि तीनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें