फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: गोमांस का बंटवारा करते दो महिलाओं सहित तीन आरोपी पकड़े

Fri, 06 Sep 2024 03:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरी। गांव नंगला में साबिर के घर पर गोकशी के बाद गोमांस का बंटवारा करते हुए दो महिलाओं सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि पांच अन्य लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से करीब नौ किलो गोमांस तथा तौल के उपकरण बरामद किए।
विज्ञापन

सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि रतनपुरी पुलिस को सूचना मिली कि गांव नंगला में साबिर के घर पर गोमांस का बंटवारा किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने साबिर के घर पर छापा मारा। तो वहां घर के आंगन में तीन महिलाएं व पांच लोग इलेक्ट्रॉनिक कांटे से मांस का बंटवारा कर रहे थे। पुलिस को देख कर सभी आरोपी मांस से लदे कट्टे लेकर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर साबिर व दो महिलाओं जुलेखा उर्फ मंजू तथा मुस्कान, निवासी गांव नंगला को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि उन लोगों ने अपने गांव के ही माजिद, गुलबहार, नौशाद, गुलबहार तथा गुलबहार की पत्नी नसरीन के साथ मिलकर जंगल में गोकशी की थी। इसके बाद वह लोग गोमांस का बंटवारा कर रहे थे।
उक्त पांचों आरोपी अपने हिस्से का मांस लेकर मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने करीब नौ किलो गोमांस बरामद किया है। पुलिस ने बरामद मांस का बुढ़ाना से पशु चिकित्सक को बुला कर परीक्षण कराया तो गोमांस होने की पुष्टि की गई। पुलिस ने सभी आठ आरोपियों साबिर, जुलेखा उर्फ मंजू, मुस्कान, माजिद, गुलबहार, नौशाद, गुलबहार, तथा नसरीन के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें