फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को दी तेजाब डालने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह दिल्ली में काम करती हैं। उसके माता पिता यहां रहते है। वह भी रविवार को अपने परिजनों से मिलने के लिए घर आती है। उसके मोबाइल पर एक युवक मेसेज भेज रहा है और कॉल भी कर रहा है। वह जबरदस्ती उस पर मिलने का दबाव बना रहा हैं। उसके व्हाट्सएप पर गंदी वीडियो और फोटो भेज रहा हैं। उसके साथ गाली गलौज भी की। विरोध करने उसे तेजाब डालने की धमकी दी गई। वह और उसके परिजन बेहद डरे हुए है। उसने कार्रवाई की मांग की। मंडी पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया हैं। मंडी कोतवाली प्रभारी सुशील सैनी ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें