फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: चोरों ने खंगाले गन्ना संस्थान के दो कर्मचारियों के बंद मकान

विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों के घर से साढ़े चार हजार रुपये नकद और जेवर चोरी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन क्षेत्र में सरकुलर रोड पर गन्ना संस्थान के दो कर्मचारियों के घर दिन में चोरी कर ली गई। दोनों के घर से साढ़े चार हजार रुपये नकद और जेवर चोरी किए गए हैं। पुलिस को तहरीर दे दी हैं।सरकुलर रोड पर गन्ना संस्थान में सुधीर कुमार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और रमाकांत कनिष्ठ सहायक हैं। सुधीर कुमार की पत्नी और बच्चे 14 जून को रिश्तेदारी में गए है। दोनों ही गन्ना संस्थान की आवासीय काॅलोनी में रहते हैंं। मंगलवार दोपहर में सुधीर और रमाकांत कार्यालय में गए थे। दोपहर में रमाकांत खाना खाने के लिए घर पहुंचे तो उन्हें अपने और सुधीर के घर का ताला टूटा दिखाई दिया।
विज्ञापन

उन्होंने अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। सुधीर व अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। चोरों ने अलमारी का ताला तोड़ कर सोने के जेवर, साढ़े तीन हजार रुपये चोरी कर लिए थे। घर में रखे संदूक का ताला भी तोड़ा था। सिविल लाइन थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। घटना के बारे में पुलिस को तहरीर दी है। सीओ नई मंडी हिमांशु गौरव का कहना हैं कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें