फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: चोरों ने गांव परेई में दो घर खंगाले, लाखों के जेवर व नगदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीओ ने तीन दिन में चोरी का खुलासा करने का आश्वासन दिया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
छपार। चोरों ने साेमवार की रात गांव परेई में दो घरों से लाखों के जेवर और नगदी चोरी कर ली गई। सीओ सदर मौके पर पहुंचे। डॉग स्कवायड टीम ने भी पहुंच कर जांच पड़ताल की। सीओ ने तीन दिन में चोरी का खुलासा करने का आश्वासन दिया हैं।
गांव परेई निवासी अनंगपाल सिंह का एक बेटा सचिन एयरफोर्स जयपुर और दूसरा बेटा गांव में अपने परिवार सहित अलग रहता है। सोमवार की रात अनंगपाल और उनकी पत्नी दयावती मकान के निचले हिस्से में सोए थे। ऊपर कमरे का कुंडा बंद था। इस कमरे में अनंगपाल के बेटे सचिन का सामान रखा है। चोरों ने इसी कमरे में अलमारी में रखे कई लाख के जेवर और चांदी के सिक्के चोरी कर लिए।
विज्ञापन

उधर, अनंगपाल के मकान से कुछ दूर सतवीर सिंह का मकान हैं। सतवीर रात में अपने मकान के निचले हिस्से और उनकी पत्नी बाला देवी व बेटी प्रभात ऊपरी हिस्से में बने कमरे में सो रही थी। बराबर कमरे का कुंडा बंद किया था। चोरों ने यहां रखे संदूक से सोने की चार अंगूठी, 38 हजार नगद, एक बैग चोरी कर लिए। दोनों ही परिजनों को चोरी की सूचना सुबह को जागने मिली।
विज्ञापन

सूचना पर सीओ सदर यतेंद्र कुमार और छपार थानाध्यक्ष सतपाल सिंह ने पहुंच कर जानकारी ली। डॉग स्कवायड ने भी पहुंच कर जांच की। इस दौरान चोरी किया गया बैग मकान के पीछे जंगल में पड़ा मिला। इसमें 1500 रुपये व शिक्षिका के कागजात रखे मिले। सीओ यतेंद्र कुमार ने तीन दिन में चोरी का खुलासा करने का आश्वासन दिया हैं। सीओ ने कहा कि नुकसान के बारे में परिजनों ने नहीं बताया हैं। उधर, अभी तहरीर नहीं दी गई हैं।

बिजली के खंभों की लाइट कर दी थी बंद
चोरी से पहले गिरोह ने गलियों में बिजली के खंभों पर लगी लाइटों को बंद कर दिया था। इससे अंधेरा हो गया था।

रात नहीं पहुंचे पुलिसकर्मी
ग्रामीणों ने बताया कि रात में दो सिपाही गांव में आते थे। मग, सोमवार की रात दोनों पुलिसकर्मी रात नहीं आए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें