ग्रामीणों और दुकानदारों की थर्मल स्क्रीनिंग की
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। कोरोना महामारी से देश की जनता को बचाने के लिए सरकार के साथ-साथ समाजसेवी भी इस जंग में कूदे हैं। कस्बे के समाज सेवी डॉ. राजीव कुमार, शिवराज सिंह, राजेश संगल आदि की टीम ने सुबह सवेरे कस्बे के बाजार में सब्जी एवं फल बेचने वाले दुकानदारों की थर्मल स्क्रीनिंग की। गांव से आए ग्रामीणों की भी थर्मल स्क्रीनिंग की गई। सभी का नाम व पता नोट किया गया। डॉ. राजीव ने बताया कि सभी ग्रामीणों का शरीर का तापक्रम सामान्य पाया गया। इस दौरान उन्होंने पात्र ग्रामीणों को मास्क का भी वितरण किया। भारतीय स्टेट बैंक के सामने कली चूना डलवाकर खाने बनवाए गए। बैंक में लेनदेन करने आए ग्राहकों को दूरी बनाए रखने का पाठ पढ़ाया गया। मौके पर शाखा प्रबंधक विकास श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।