अंसारी रोड पर वाहन सवार की थर्मल स्क्रीनिंग करता स्वास्थ कर्मचारी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुख्यमार्ग पर राहगीरों की थर्मल स्क्रीनिंग
मुजफ्फरनगर, चरथावल। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लॉकडाउन के समय कस्बे में आने वाले लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की। पुलिस ने बिना वजह घूमने वाले बाइक सवार लोगों को फटकार लगाई। एसएसआई प्रमोद गिरि पुलिस बल के साथ जयहिंद इंटर कॉलेज के सामने चेकिंग अभियान चलाया। सामाजिक प्रगतिशील संस्था की तरफ से कोरोना वायरस से बचाव के लिए लोगों के हाथों को सैनिटाइजर से धुलवाया गया। शुऐब डायर, साकिब नूर, हाजी हुसैन, नईम आलम, अंकित प्रजापति, शिवांश त्यागी मौजूद रहे।