संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। फैक्टरी में हादसा होने पर अब मालिक के खिलाफ सीधे मुकदमा दर्ज नहीं होगा। यह देखा जाएगा कि मालिक इसमें जिम्मेदार है या नहीं।
आईआईए के चैप्टर चेयरमैन पवन कुमार गोयल ने बताया की राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंघल ने हाल ही में पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश एवं प्रमुख सचिव गृह उत्तर प्रदेश को पत्र लिखकर आग्रह किया था कि उद्योगों में दुर्घटना होने की दशा में पुलिस, मैनेजमेंट के विरुद्ध एफआईआर बिना किसी जांच के दर्ज कर लेती है। इस परिस्थिति में दुर्घटनाग्रस्त कर्मचारी की मैनेजमेंट चाहकर भी सहायता नहीं कर पाता है, क्योंकि उसे अपने विरुद्ध लिखी गई एफआईआर से बचने की कार्यवाही मे लगना पड़ता है।
अब डीजीपी यूपी के अनुमोदन पर प्रदेश के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को पत्र जारी किया गया है। उद्योगों में दुर्घटना के होने पर यदि मैनेजमेंट की सीधी कोई भूमिका ना हो तो उनके खिलाफ एफआईआर ना लिखने के निर्देश जारी किए गए हैं।