फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - नहीं चलेगी मनमानी, निर्धारित समय पर ही जाएगी अंतिम बस

Thu, 08 Feb 2024 02:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- रोडवेज बस अड्डे पर दो कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई है
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। अब देर शाम के समय अंतिम नंबर लेकर जाने वाली बस अपने निर्धारित समय पर चलेगी। कोई भी चालक परिचालक अपनी मनमानी नहीं कर सकेगा। बाकायदा इसके लिए रोडवेज बस अड्डे पर दो कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई है। परिवहन निगम ने यात्रियों की सुविधा के लिए यह कदम उठाते हुए चालक व परिचालकों को हिदायत दी है।

मुजफ्फरनगर से पड़ोसी जनपदों के लिए देर शाम तक यात्रियों की सुविधा के लिए बसों का संचालन होता है। अधिकांश तौर पर सभी क्षेत्रों के लिए शाम के समय लगभग साढ़े सात बजे अंतिम बस यात्रियों को लेकर जाती है। शिकायत थी कि शाम को यात्री की संख्या बस के हिसाब से पूरी न होने पर चालक-परिचालक कम लोड फैक्टर से बचने के लिए बस लेकर जाने से बचते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। परिवहन निगम अधिकारियों ने इसके लिए निगरानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन निगम मुजफ्फरनगर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक प्रभात कुमार सिन्हा ने बताया कि पूछताछ केंद्र पर तैनात दो कर्मचारियों की ड्यूटी बस अड्डे से शाम को अंतिम नंबर लेकर जाने वाली बसों की निगरानी करने के लिए लगाई गई है। बस चालकों व परिचालकों को भी इस बारे में आदेश दिए गए हैं। लापरवाही सामने आने पर बस कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

शाम को अंतिम बस का समय
शामली - साढ़े सात बजे
हरिद्वार - आठ बजे
सहारनपुर - साढ़े सात बजे
बिजनौर - साढ़े सात बजे
बडौत - साढ़े सात बजे
पानीपत - सात बजे
मेरठ - पौने आठ बजे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें