फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटतौली पर गन्ना क्रय केंद्रों के खिलाफ आंदोलन होगा

विज्ञापन
बिरालसी में एससीडीआई को क्रय केंद्र वर समस्या बताते किसाननेता अमरीश राणा - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
घटतौली पर गन्ना क्रय केंद्रों के खिलाफ आंदोलन होगा
विज्ञापन

मुजफ्फश्रनगर, चरथावल। क्षेत्र में गन्ना क्रय केंद्रों पर घटतौली पर लगाम लगाने के लिए ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक विनोद कुमार ने मुआयना किया। हालांकि कोई खामियां नहीं मिली। इसके अलावा बिरालसी में तौल केंद्र पर किसान स्वाभिमान संगठन के अध्यक्ष अमरीश राणा ने टीम के साथ पहुंचकर गन्ना अधिकारी से कहा कि चेकिंग की खानापूर्ति से काम नहीं चलेगा। किसानों से यदि घटतौली की गई, तो गन्ना विभाग और संबंधित गन्ना केंद्र के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। बिरालसी में तितावी, थानाभवन के तौल क्रय केंद्रों पर अभिलेखों को चेक किया गया। तौल क्रय केंद्रों पर पहुंचे किसानों ने उन्हें कम पर्चियां आने का मुद्दा उठाया। किसानों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व एक मिल के तौल क्रय केंद्र पर धर्मकांटे से तौल के बाद दो प्रतिशत का अंतर पाया गया था। गन्ना समिति के अधिकारी सिर्फ चेकिंग के नाम पर रस्म अदायगी कर लौट जाते है। किसानों को घटतौली का शिकार होना पड़ता है। किसान स्वाभिमान संगठन किसानों के शोषण को बर्दाश्त नहीं करेगा। राकेश कुमार, कविंद्र पाल, सुनील सैनी मौजूद रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें