फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: छपार, मीरापुर, शाहपुर और पुरकाजी में रही शांति

विज्ञापन
विज्ञापन
छपार/मीरापुर/शाहपुर/पुरकाजी। छपार क्षेत्र के अधिकांश गांव में 60 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। गांव बसेड़ा में 67 प्रतिशत मतदान हुआ।लोगों में उत्साह देखने को मिला। बरला में 60, महरायपुर में 66.7, छपार में 69, रेत्ता नंगला में 68.75, सिमरती में 64, कुतुबपुर में 65, ताजपुर में 65 और खुड्डा में 60 प्रतिशत मतदान हुआ। शाम को छह बजे मतदान बंद हुआ। शांतिपूर्ण तरीके से मतदान समाप्त हुआ।
विज्ञापन

मीरापुर क्षेत्र में 62 प्रतिशत मतदान हुआ। किसान कंवरपाल, राजेंद्र चौधरी, हरवीर, समर सिंह चौधरी ने कहा कि गेहूं कटाई, गन्ना नलाई व भूसा ढुलाई का कार्य पूरा कर दोपहर बाद मतदान किया। एसडीएम जानसठ सुबोध कुमार, क्षेत्राधिकारी राम आशीष यादव, थानाध्यक्ष दिनेश चन्द्र व रामकुमार सिंह ने गश्त की। शाहपुर कस्बे व देहात में लोकसभा चुनाव के लिए होने वाला मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। कुटबी में डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी व एसएसपी अभिषेक सिंह मतदान केंद्रों पर पहुंचे। उन्होंने केंद्रों का निरीक्षण करने के साथ विभिन्न प्रत्याशियों के एजेंटों के कार्ड चेक किए। गांव बसीकलां, पलड़ी, पलड़ा, आदमपुर, दुल्हेरा, काकड़ा, रसूलपुर जाटान, सोरम, गोयला, चांदपुर, बसधाडा, दिनकरपुर, हरसौली, तावली व सांझक में शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हुआ।
पुरकाजी क्षेत्र में लोकसभा चुनाव के लिए सवेरे साढ़े छ बजे ही मतदाता केंद्रों पर पहुंचने शुरू हो गए थे। पहली बार मतदान करने वाले युवाओं में भारी उत्साह देखने को मिला। गुरुग्राम में नौकरी कर रहे पुरकाजी निवासी अमन कुमार गांव पहुंचा, लेकिन सूची में नाम ना होने की वजह से वह मतदान नहीं कर सका। क्षेत्र के सभी गांवों में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें