फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: प्रीति के पदकों पर पेरिस से हाशमपुर तक छाई खुशियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। हाशमपुर गांव की बेटी प्रीति पाल के दूसरे पदक के बाद खुशियां और बढ़ गई है। दिनभर उनके आवास पर लोग खुशी जताने पहुंचे। केंद्रीय राज्यमंत्री एवं रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह ने गाजियाबाद के पतला गांव मं आयोजित कार्यक्रम में खिलाड़ी के पिता अनिल पाल समेत परिवार के अन्य सदस्यों का स्वागत किया।
विज्ञापन

हाशमपुर में खुशी का माहौल है। प्रीति पाल की बहन नेहा पाल ने बताया कि परिवार के सदस्य पहले केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत सिंह से मिलने गए थे। उन्होंने परिवार के संघर्ष और प्रीति की कामयाबी के विषय में पूछा। परिवार को सम्मानित किया गया।
उधर, गांव में दिनभर लोगों की आवाजाही लगी रही। विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी पहुंचे। सरधना के सपा विधायक अतुल प्रधान ने मोबाइल पर परिवार से बातचीत की। वह मंगलवार को गांव पहुंचकर परिवार से मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें