फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: गर्भवती का गलत ऑपरेशन करने का आरोप लगाकर किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। सीएचसी में महिला चिकित्सक पर लापरवाही से गर्भवती का ऑपरेशन करने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने रात में हंगामा किया। महिला चिकित्सक पर ऑपरेशन के लिए अवैध वसूली करने, अभद्रता का आरोप भी लगाया है। परिजनों ने पूरे मामले की जांच जिला स्तर से कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव भैंसी निवासी रुखसार पत्नी शमशेर को प्रसव पीड़ा होने के बाद पांच दिन पूर्व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। इस दौरान चिकित्सकों ने उसका ऑपरेशन करने की बात कही थी। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन करने के लिए महिला चिकित्सक ने उनसे आठ हजार रुपये भी लिए थे। ऑपरेशन के बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें निजी अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इस पर महिला को मेरठ एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। विगत दिवस रुखसार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। बुधवार रात महिला के परिजन, ग्रामीणाें ने सीएचसी पहुंच कर हंगामा किया।

सीएचसी चिकित्सा अधीक्षक डा़ अवनीश कुमार का कहना है कि शाम के समय गांव भैंसी से रुखसार के परिजन और ग्रामीण आए थे। वह महिला के इलाज में लापरवाही का आरोप लगा रहे थे, जिसमें महिला चिकित्सक पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। परिजन पूरे मामले की जांच जिला स्तर पर गठित कमेटी से कराने की मांग कर रहे थे। जिस पर उन्होंने एक प्रार्थना पत्र भी दिया। प्रार्थना पत्र को गुरुवार आज सीएमओ को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें