फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बाजारों में जमकर हुई खरीदारी, जाम से परेशानी

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में भगत सिह मार्ग पर बाजार में जाम में फंसे लोग। संवाद - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सर्दी व अगले माह शादी के शुभ मुहूर्त होने के चलते बाजारों में खरीदारी बढ़ी गई। बुधवार को बाजारों में पहुंची महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। इस दौरान बाजारों में जाम के हालात बने रहे। इस दौरान यातायात पुलिस को जाम खुलवाने में मशक्कत करनी पडी। सबसे ज्यादा परेशानी भगत सिंह रोड व सराफा बाजार की तरफ आने जाने में हुई। त्योहारों के बाद बाजारों में सर्दी के कपड़े खरीदने के लिए भी ग्राहक बाजार में पहुंचने शुरू हो गए हैं। बुधवार को तो कुछ ज्यादा ही भीड़ रही। शिव चौक से भगत सिंह मार्ग पर तो पैदल भी आने जाने में परेशानी हुई। शाम तक इस मार्ग पर यही हाल रहा। दोपहिया वाहन सवार भी परेशान रहे। राहगीरों ने सड़क पर खड़े किए वाहनों को हटवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें