फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की मौत के बाद भाभी की भी हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार में दो मौत होने पर कोहराम मचा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, खतौली। सैनी नगर में युवक की मौत के एक दिन बाद उसकी भाभी की भी अचानक मौत हो गई। घर में लगातार दो मौत होने से परिजनों में कोहराम मचा है।
मोहल्ला सैनी नगर निवासी सूरजभान की पुत्रवधू रीना पत्नी प्रेम तथा बॉबी पत्नी नीटू की तबीयत काफी समय से ठीक नहीं चल रही थी। परिजनों के अनुसार उन पर ऊपरी हवा का असर है। दो दिन पहले रात में सूरजभान के बेटे रिशू तथा प्रेम ने श्मशान घाट जाकर कोई क्रिया की थी, लेकिन घर पहुंचते ही रिशू की तबीयत खराब होने के बाद मौत हो गई थी। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुछ न आने पर उसके बिसरे को प्रिजर्व किया गया है। अभी रिशू की मौत को 12 घंटे भी नहीं हुए थे कि उसकी भाभी रीना की भी शनिवार को तबीयत खराब हो गई। परिजनों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतका रीना का एक सप्ताह का बच्चा भी है। रिशू के बाद रीना की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। एक ही परिवार में 24 घंटे के भीतर दो मौत होने से मोहल्ले में शोक व्याप्त है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें