फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योगों के लिए कम से कम 500 वर्गमीटर की हो पट्टी : अंकित संगल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। फेडरेशन ऑफ मुजफ्फरनगर काॅमर्स एंड इंडस्ट्री ने एमडीए और उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के साथ संयुक्त बैठक में उद्यमियों की समस्याओं को रखा। अध्यक्ष अंकित संगल ने कहा कि भोपा रोड, मेरठ रोड, रुड़की रोड पर दी गई औद्योगिक भूमि सड़क से दोनों ओर 200 वर्गमीटर की है, जो उद्यमियों के लिए पर्याप्त नहीं है। उद्योगों के लिए यह पट्टी कम से कम 500 वर्ग मीटर की होनी चाहिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को फेडरेशन भवन में आयोजित बैठक में एमडीए उपाध्यक्ष कविता मीना, एमडीए सचिव आदित्य प्रजापति और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से अधिशासी अभियंता इमरान व मनीष यादव उपस्थित रहे। अध्यक्ष ने कहा कि रोड साइड कंट्रोल एक्ट के तहत ग्रामीण सड़कों की चौड़ाई 20 फीट होती है, जिस वजह से उद्योगों का मानचित्र स्वीकृत कराने में समस्या आ रही है। उद्यमी चाहते हैं उसका कोई समाधान निकाला जाए व लैंड यूज सर्टिफिकेट की प्रक्रिया को सरल किया जाए।
उन्होंने कहा कि उद्यमियों की ओर से इकाई का मानचित्र विभाग में प्रस्तुत किया जाता है लेकिन कोई न कोई कमी निकालकर उसे वापस कर दिया जाता है। मानचित्र स्वीकृत न होने की वजह व स्वीकृति में विलंब होने के कारण उद्यमियों के बैंक लोन नहीं हो पाते हैं, जिसमें उद्यमियों के हौसले टूटने से उद्योग जगत का विकास नहीं हो पाता। अधिकारियों ने उद्यमियों की समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया। संचालन सचिव अभिनव स्वरूप ने किया। इस दौरान नरेंद्र गोयल, अरविंद गुप्ता, नीलकमल पुरी, अशोक अग्रवाल, अंकुर गर्ग, केएल अग्रवाल, कुंज बिहारी अग्रवाल, नवीन जैन, सुशील अग्रवाल मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें