दारुल उलूम में सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे उलमा
- फोटो : DEVBAND
सर्वे से घबराने की जरूरत नहीं, जांच में सहयोग करें: मदनी
देवबंद (सहारनपुर)। प्रदेश सरकार के मदरसों का सर्वे कराए जाने के मामले में उलमा व दारुल उलूम ने अपना रुख साफ कर दिया है और सर्वे का समर्थन किया है। मदरसा संचालकों के सम्मेलन में जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं दारुल उलूम के सदर मुदर्रिस मौलाना सैय्यद अरशद मदनी ने कहा कि सर्वे से घबराने की जरूरत नहीं है। इसका विरोध न करें और सरकार का सहयोग करें।
रविवार को इस्लामी तालीम के प्रमुख केंद्र दारुल उलूम के आह्वान पर प्रदेश के 250 से अधिक मदरसा संचालक देवबंद में एकत्र हुए। रशीदिया मस्जिद में हुए सम्मेलन में मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि हमें सरकार के सर्वे से किसी तरह की कोई आपत्ति नहीं है। अब तक सर्वे की, जो तस्वीर सामने आई है, वो सही है। इसलिए हम लोगों से कह रहे हैं कि वह मुकम्मल तौर पर सरकार की मदद करें। साथ ही उन्होंने मदरसा संचालकों को भी हिदायत दी और कहा कि उन्हें अपना निजाम और हिसाब-किताब दुरुस्त करना चाहिए। हम अपने दीन और धर्म, मस्जिद और मदरसा बनाने के लिए सरकार से मदद नहीं लेते हैं। स्कूल-कॉलेज और विश्व विद्यालय बनाए जाने में सरकार मदद करे। मौलाना मदनी ने मदारिस के निजाम पर कहा कि जितने मदरसे संचालित हैं, वो मुसलमानों के चंदे पर चलते हैं।
देवबंद में मीडिया से रुबरु दारुल उलूम के मोहतमिम मुफ्ती अबुल कासिम व जमीयत अध्यक्ष मौलाना अरशद म?- फोटो : DEVBAND