फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में खुरपी नहीं अब कंप्यूटर चलाएंगे बंदी : कपिल देव

Tue, 14 Mar 2023 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
जिला कारागार में कम्प्यूटर प्रशिक्षण कक्ष का शुभारंभ करते राज्यमंत्री कपिलदेव।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि अब खुरपी-कुदाल की बात पुरानी हो गई। जेल में सजायाफ्ता कैदियों, बंदियों को कुदाल और फावड़ा पकड़ाकर खेती-किसानी के कामों में लगा दिया जाता था। पत्थरों को तोड़ने में उनकी जिंदगी गुजर जाती थी। अब यहां पर बंदी तकनीकी शिक्षा से जुड़कर आत्मनिर्भर बनेंगे।
विज्ञापन

सजायाफ्ता कैदियों और विचाराधीन बंदियों को प्रशिक्षित किए जाने के लिए जेल में कंप्यूटर प्रशिक्षण कक्ष का शुभारंभ किया। मंत्री ने विधायक निधि से जेल में पांच कंप्यूटर और प्रिंटर की व्यवस्था की है।
मंत्री ने कहा कि कंप्यूटर का प्रशिक्षण योग्य प्रशिक्षक द्वारा दिया जाएगा। इस बाबत कंप्यूटर लैब की व्यवस्था जिला कारागार में कर दी गई है। निरुद्ध बंदी कंप्यूटर के की-बोर्ड पर अंगुलियां चलाकर प्रगति पथ पर आगे बढ़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर जेलर योगेश कुमार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय गर्ग, शरद शर्मा, ब्रह्मप्रकाश शर्मा, सभासद प्रेमी छाबड़ा, विजय वर्मा, पदम तोमर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें