फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर रूका सड़क का निर्माण, अब टीम की करेगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
- पंचशील और मानसरोवर कॉलोनी में सड़क निर्माण को लेकर सीडीओ की ओर से गठित टीम करेगी निरीक्षण
विज्ञापन

- टीम की जांच रिपोर्ट के बाद ही तय होगा, कॉलोनी वासियों ने सीडीओ को ज्ञापन देकर समस्याओं को दोहराया
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शहर की पंचशील और मानसरोवर कॉलोनी की सड़क का निर्माण एक बार फिर मुख्य विकास अधिकारी के आदेश पर रोक दिया गया। बृहस्पतिवार को सुबह जैसे ही ठेकेदार ने काम शुरू किया तो कॉलोनी वासी मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया के दफ्तर पहुंच गए। उन्होंने अधिकारी से मिलकर अपनी समस्याओं को दोहराया। इस पर सीडीओ ने सड़क की जांच के लिए तीन सदस्य टीम गठित करने की बात कही है।
पंचशील और मानसरोवर कॉलोनी के कुछ लोगों ने मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया से मिलकर ज्ञापन भी दिया। इस ज्ञापन का संज्ञान लेते हुए पूरे मामले में कार्रवाई करने की बात कही। इसके बाद सड़क निर्माण को रुकवाकर तीन सदस्य टीम गठित करने को कहा। उन्होंने कहा कि निरीक्षण कर दो दिन के भीतर टीम उन्हें रिपोर्ट देगी। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान शिवम, संजय वर्मा, रोहन त्यागी, अनुज गर्ग, ललित अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, महावीर सिंह, आरपी सिंह, मोहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए विरोध कर रहे कॉलोनीवासी
पंचशील और मानसरोवर कॉलोनी के लोगों ने बताया कि अगर पुरानी सड़क को उखाड़कर दोबारा नहीं बनाया गया तो घरों में पानी भर जाएगा। उनकी कॉलोनी में एक ही तरफ नाली है। जल निकासी ना होने के कारण घरों में बारिश का गंदा पानी घुस जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें