फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान की फैक्टरी में चोरी का खुलासा, पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
नई मंडी पुलिस की गिरफ्त में आये चोरी के आरोपी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर पूर्व प्रधान की फैक्टरी में हुई चोरी की घटना का खुलासा किया हैं। इनसे दस मोटर व अन्य सामान, चाकू, और घटना में प्रयुक्त कार बरामद की हैं।
विज्ञापन

सीओ मंडी हिमांशु गौरव ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व प्रधान देवेंद्र सिंह निवासी पंचैंडा कलां की मखियाली मार्ग पर सुप्रीम सॉल्यूशन के नाम से गत्ते की पेटी बनाने की फैक्टरी हैं। गत 15 सितंबर की रात वहां चोरी की घटना हुई थी। इस मामले में मंसूरपुर के रहने वाले और वर्तमान में हरिपुरम कूकडा में रह रहे संदीप, शेर नगर निवासी दाऊद, धंधेडा सिखेडा निवासी वाजिद, शहीद चौक लोहिया बाजार शहर कोतवाली निवासी कामिल और दक्षिणी खालापार निवासी उजैफा को गिरफ्तार किया गया। यहां से चोरी किया मोबाइल आरोपियों ने तोड़कर फेंक दिया था। गिरफ्तार चोरों ने सुरेंद्र नगर में निर्माणाधीन मकान में भी चोरी करना स्वीकार किया है। सीओ ने बताया कि पूर्व प्रधान की फैक्टरी से चोरी तीन हजार रुपये खर्च करना बताया हैं। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से ही विभिन्न थानों में कई मुकदमा दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें