ककरौली। गांव कम्हेड़ा स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में चोरों ने सोमवार की रात कमरों का ताला तोड़ लाखों का सामान चोरी कर लिया। इस घटना को लेकर लोगों में रोष है। पुलिस ने तहरीर लेने के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
गांव कमहेड़ा स्थित दीन मोहम्मद राजकीय इंटर कॉलेज में मंगलवार की सुबह शिक्षक सोनू कुमार व कुलदीप पहुंचे। उन्हें कॉलेज के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर कमरे चेक किए तो पाया कि कई कमरों के ताले तोड़कर दो बैटरी, एक इनवर्टर और दो कंप्यूटर सहित लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया है। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर जांच की। प्रधानाचार्य ने बताया कि चोरों ने 26 अक्टूबर को भी कमरों का ताला तोड़ा था, लेकिन उस समय कोई नुकसान नहीं हुआ था। इसकी पुलिस को तहरीर दी गई थी। प्रधानाचार्य रणवीर सिंह ने नुकसान के बारे में तहरीर दी है।