फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: क्लीनिक में चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद

Sat, 02 Aug 2025 11:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सूजडु के मौहल्ला कुंगर पट्टी निवासी डॉ़ अब्दुल रहमान के क्लीनिक में दिन में ही घुस कर एक चोर ने मेज की दराज से हजारों रुपये की नगदी चोरी कर ली। सवेरे के समय डॉ़ रहमान अपना क्लिनिक खोल कर घर पर किसी काम से गए थे। इसी दौरान चोर क्लीनिक में घुस गया था। क्लीनिक में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर चोरी करता हुआ साफ दिखाई दे रहा है। डॉ़ रहमान ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। खालापार पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें