संत की कुटिया में चोरी
मुजफ्फरनगर, ककरौली। गांव भुवापुर निवासी संत ओमबीर महाराज ने मंगलवार को थाने में दी तहरीर में बताया कि वे अपनी कुटिया बंद करके रविवार को अपने शिष्य दीपक के साथ गांव खरपोड़ में अनाज एकत्र करने गए थे। आरोप है कि जब वे दोपहर को अपनी कुटिया पर लौटे, तो उन्होंने देखा कि आरोपी युवक उनकी कुटिया में रखे दस हजार रुपये नगद और गैस सिलिंडर आदि सामान चोरी कर फरार हो गया। पीड़ित ने थानाध्यक्ष से आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने चोरी की तलाश शुरू कर दी है।