केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान ने गांव कुटबा - कुटबी में किया आदर्श पुस्तकालय का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर। गांव कुटबा - कुटबी में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान ने आदर्श पुस्तकालय का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय स्थापित होने से कि युवाओं को आगे बढ़ने और विभिन्न प्रतियोगिताओं की तैयारी करने का मौका मिलेगा ।
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने कहा कि लोकसभा क्षेत्र में युवाओं को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए 350 व्यामशालाएं स्थापित कराई गई है। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को आगे बढ़ने और ज्ञानवर्धन के अलावा विभिन्न प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए अत्याधुनिक आदर्श पुस्तकालय स्थापित कराए जाएंगे। बताया कि शीघ्र ही शाहपुर विकासखंड क्षेत्र के गांव सोहंजनी तगान और बघरा ब्लॉक क्षेत्र के गांव दूधली में आदर्श पुस्तकालय का शुभारंभ होगा। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री के पिता डॉ. सुरेंद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य विजय चौधरी, बबलू बालियान, देवेंद्र सिंह, मास्टर बलधार सिंह, मास्टर रामपाल सिंह, अशोक कुमार, अजय बालियान, अरविंद चौधरी, नीरज राठी, सोनू कुटबी, अवधेश, विनीत और गौरव मौजूद रहे।