फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़, धौलाना और गढ़मुक्तेश्वर के युवाओं ने दिखाया जोश

विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम में दौड़ को हरी झंडी दिखाते एडीजी मेजर जनरल मनोज तिवारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सेना की अग्निपथ योजना में अग्निवीर बनने के लिए हापुड़ जिले के अभ्यर्थियों ने ताकत झोंक दी। हापुड़, धौलाना और गढ़मुक्तेश्वर तहसीलों के करीब छह हजार युवाओं ने दौड़ में प्रतिभाग किया। भर्ती के लिए युवाओं में जोश देखने को मिला। आज रामपुर जनपद की रामपुर, टांडा, मिलक, बिलासपुर, शाहबाद, स्वार तहसीलों की भर्ती होगी।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को भर्ती के दूसरे दिन हापुड़, धौलाना और गढ़मुक्तेश्वर तहसील के करीब 8200 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से शारीरिक परीक्षा में शामिल होने के लिए लगभग छह हजार अभ्यर्थी ही मैदान पर पहुंचे। मंगलवार रात करीब 12 बजे से अभ्यर्थियों को नुमाइश मैदान में प्रवेश देने की प्रक्रिया शुरू हुई। मेरठ रोड पर अभ्यर्थियों की कतार लगी रही। यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। सुबह करीब साढ़े चार बजे तक प्रवेश दिया गया और अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र चेक किए गए। स्टेडियम में सुबह पांच से 11 बजे तक दौड़ की प्रक्रिया पूरी कराई गई। भर्ती में 1.6 किमी की दौड़ पूरी करने वाले अभ्यर्थियों को बीम, नौ फीट की छलांग और जिग-जैग संतुलन की परीक्षा में भाग लेने का अवसर मिला। युवाओं ने पूरे जोश और दमखम से भर्ती में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें