फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निवीर बनने के लिए बागपत और बड़ौत के युवाओं ने दिखाई ताकत

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर अग्निवीर भर्ती की प्रक्रिया में प्रतिभाग कर बाहर आते अभ्यर्थी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
- 07 हजार युवा अग्निवीर भर्ती रैली में शामिल हुए मंगलवार को
विज्ञापन

- 9300 अभ्यर्थियों ने दौड़ के लिए पंजीकरण कराया था
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। अग्निवीर भर्ती रैली में बागपत सदर और बड़ौत तहसील के युवाओं ने शारीरिक परीक्षा में प्रतिभाग किया। युवाओं ने अग्निवीर बनने के लिए पूरी ताकत झोंक दी। करीब सात हजार युवा भर्ती रैली में शामिल हुए।
मंगलवार सुबह करीब छह बजे चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में दौड़ कराई गई। तीन-तीन सौ के ग्रुप में युवाओं को दौड़ाया गया। करीब साढ़े 11 बजे तक शारीरिक भर्ती परीक्षा हुई। इससे पहले सोमवार रात को ही युवाओं को मेरठ रोड से नुमाइश मैदान में प्रवेश दिया गया। दोनों तहसीलों के करीब 9300 अभ्यर्थियों ने दौड़ के लिए पंजीकरण कराया था, जिनमें से करीब सात हजार अभ्यर्थी रैली में शामिल होने के लिए पहुंचे। दौड़ को लेकर उत्साह का माहौल रहा। तय समय में दौड़ पूरी करने वाले अभ्यर्थियों को अन्य परीक्षाओं के लिए रोका गया है। असफल अभ्यर्थियों को बाहर भेज दिया गया। धूप खिलने से अभ्यर्थियों को राहत मिली है। ट्रैक का अधिकतर हिस्सा सूख गया है।
विज्ञापन

आज खेकड़ा, कांठ और बिलारी तहसील की बारी
बुधवार को सेना की भर्ती रैली में बागपत की खेकड़ा तहसील के अलावा मुरादाबाद की तहसील कांठ और बिलारी तहसील के अभ्यर्थी शामिल होंगे। अभ्यर्थियों का देर शाम तक पहुंचने का सिलसिला जारी है। मंगलवार रात एक बजे से भर्ती मैदान पर प्रवेश दिया जाएगा।
धाकड़ छोरा पहुंचा तो जोश में दिखे युवा
देहाती फिल्मों के अभिनेता उत्तर कुमार शूटिंग के लिए जाते समय अपनी कार से मेरठ रोड पर पहुंचे गए। इस दौरान युवाओं ने उनकी कार को घेर लिया और मिलने की कोशिश की। बमुश्किल उत्तर कुमार युवाओं के बीच से कार निकालते हुए रवाना हुए।
विज्ञापन

आधार कार्ड में जन्मतिथि का खेल पकड़ा
भर्ती पर सेना की पैनी निगाह है। आधार कार्ड में जन्मतिथि बदलकर सेना की भर्ती में शामिल होने का प्रयास किया जा रहा है। बागपत और बड़ौत के कई अभ्यर्थी जन्मतिथि के खेल में पकड़े गए हैं। इसके बाद सेना के अधिकारियों ने चौकसी बढ़ा दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें