फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: ट्रैक्टर का उपकरण सही कराने आए युवक ने चेन लूटी, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- सीसीटीवी की मदद से पकड़ा लुटेरा, महिला से लूटी चेन बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। बिजनौर से ट्रैक्टर का उपकरण सही कराने के लिए आए बाइक सवार युवक ने महिला की चेन लूट ली। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को सीसीटीवी की मदद से तलाश कर गिरफ्तार कर लिया। उससे चेन भी बरामद कर ली हैं। आरोपी का चालान कर दिया हैं।
शहर की रामपुरी निवासी शिखा गौतम अपनी माता के साथ स्कूटी पर शहर से घर जा रही थी। सहारनपुर बस अड्डे के पास पीछे से बाइक पर आए युवक ने झपटा मारकर चेन लूट ली। सूचना देने पर पुलिस सक्रिय हुई और मुकदमा दर्ज कर लिया। शहर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाले तो संदिग्ध युवक सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिया। पुलिस ने आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी युवक बिजनौर के मंडावर थाने के गांव रघुनाथपुर निवासी कुलदीप को शेरपुर चुंगी रुड़की रोड से गिरफ्तार कर लिया। उससे चेन भी बरामद कर ली। कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि आरोपी युवक बिजनौर से यहां शामली रोड पर ट्रैक्टर का उपकरण सही कराने आया था और मिस्त्री द्वारा दो घंटे बाद आने को कहा गया तो इसी समय में उसने चेन लूट की घटना की। वह चेन बेचने के इरादे से था तभी उसे पकड़ लिया गया। आरोपी से चेन व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की हैं। आरोपी युवक के खिलाफ हरिद्वार के कनखल, ज्वालापुर थाने में लूट-चोरी के आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें