मुजफ्फरनगर। चरथावल क्षेत्र के गांव दधेड़ू कलां निवासी युवक का प्रेम-प्रसंग कुछ समय से गांव बागोवाली निवासी किशोरी से चल रहा था। बृहस्पतिवार रात युवक बागोवाली पहुंचा और किशोरी के घर पहुंच गया। जैसे ही वह किशोरी के साथ घर से निकलने लगा, लड़की के परिजनों ने उन्हें देखकर शोर मचा दिया। इसके बाद आरोपी युवक को मौके पर ही पकड़ लिया गया, जिसकी माजरा जानकर किशोरी के परिजनों ने जमकर धुनाई कर दी। बाद में आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि किशोरी के परिजनों के उसके अपहरण के आरोप में तहरीर दी है, जिसके आधार पर गांव दधेड़ू कलां निवासी आरोपी तहसीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।