फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भोपा। गांव अमलावाला में एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
गांव अमलावाला निवासी कुलदीप सिंह ने शुक्रवार रात पुलिस को सूचना दी कि उसके भाई निशान सिंह का शव गांव के निकट ही खेत में पड़ा है। यह भी बताया कि पड़ोस का ही एक युवक उसे अपने साथ लेकर गया था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। थाना प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार सैनी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मृतक नशे का आदी था, जो अक्सर अपने साथियों के साथ इधर उधर जा कर नशा करता रहता था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। मृतक के परिजनों ने कोई प्रार्थना पत्र नहीं दिया है।

चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया



पुरकाजी। मोहल्ला झोझगान निवासी महिला ने थाने में तहरीर देकर चार लोगों पर पुत्री के साथ छेड़छाड़ करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। पुलिस ने तहरीर में नामजद आरोपी अफजाल, उसके पुत्र आवेश व खुशहाल और उसके भतीजे साहिब के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक से तमंचा-कारतूस बरामद
भोपा। थाना प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार सैनी ने बताया कि कृष्ण पाल निवासी मजलिसपुर तौफीर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुए है। पुलिस ने उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें