तितावी। एक गांव में बुधवार रात में गले में फंदा डाल कर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक का अपने परिजनों से किसी बात पर विवाद हो गया था। इसके बाद उसने कमरे में छत के पंखे में रस्सी बांध कर गले में फंदा डाल कर आत्महत्या कर ली। जब काफी देर तक युवक का कमरा नहीं खुला तो परिजनों ने बामुश्किल दरवाजा तोड़ा। तब परिजनों ने शव को नीचे उतरा। पुलिस को सूचना दिए बगैर ही परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।